एन ए आई ब्यूरो।
यूक्रेन में फंसे लोगों के बारे में जानकारी देते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने सदन में बताया कि उन्हें यूक्रेन में हिमाचल प्रदेश के नागरिकों के फंसे होने की काफी चिंता है। उन्होंने खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर को इस बारे में पत्र भी लिखा है। वहीं मुख्य सचिव ने भी विदेश सचिव से बात की है। यूक्रेन के साथ पोलेंड, हंगरी के रास्ते भारतीयों को निकाला जा रहा है। दिल्ली से हिमाचल लाने का खर्च प्रदेश सरकार कर रही है। आज दो विमान दिल्ली आ रहे हैं।
एक में हिमाचल के 15 लोग हैं तो दूसरे में 17 लोग हैं। दिल्ली से हिमाचल लाने के लिए एचआरटीसी और पर्यटन निगम की बसों से व्यवस्था की जा रही है। आवासीय आयुक्त को यह जिम्मेवारी दी गई है। सबका आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वहां फंसे लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।