एन ए आई ब्यूरो।
शिमला,आज राजीव भवन में स्व.वीरभद्र सिंह की स्मृति में सासंद प्रतिभा सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस का कलेंडर जारी करने के मौके पर कांग्रेस प्रदेष अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का अपने महबूब नेता स्व.वीरभद्र सिंह को श्रद्धा स्वरूप उन्हें याद रखने का यह एक छोटा सा प्रयास है।उन्होंने कहा है कि आधुनिक प्रदेश के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह का विशेष महत्व है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रदेश उनके योगदान को कभी नही भूला सकता है।
राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से कांग्रेस ने अपना एक महान व आदर्शवादी नेता खोया है,जिसकी कमी कभी पूरी नही की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि उनके निधन से उन्हें निजी तौर पर भी क्षति हुई है।उन्होंने कहा कि उनके निधन के बाद मंडी उप चुनाव सहित तीन विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए एक चुनौती थी,जिसे उसने सफलता पूर्वक पार किया।प्रदेश में उप चुनावों की शानदार जीत से कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी खुश है और उन्होंने इस सफलता की प्रदेश कांग्रेस की सराहना भी की है।