एन ए आई ब्यूरो।
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत मिले है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावनाओं संभावना जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा। हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावनाओं से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इंकार नही किया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाएं है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री ने दिल्ली में मुलाकात की है और प्रदेश के विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की है। अभी केंद्रीय नेतृत्व पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त है। इन चुनावों के बाद ही हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल की पूरी संभावनाएं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से इस तरह के कई विषयों पर चर्चा हुई है।