एन ए आई, ब्यूरो।
ऊना, चेंजिंग ट्रेंड्स इन डायस्पोरेक लिटरेचर के नाम से अंग्रेजी भाषा को लेकर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आगाज पीजी कॉलेज ऊना के बीसीए सभागार में हुआ। इस कॉन्फ्रेंस में जहां कॉलेज कैंपस में जिला और प्रदेश के नामी अंग्रेजी विशेषज्ञ प्रवक्ताओं और प्रोफेसर्स ने शिरकत की, वही ऑनलाइन तरीके से भी भारत और अन्य देशों से भाषा के विशेषज्ञ इस कॉन्फ्रेंस में जुड़े।
वर्तमान परिदृश्य में अंग्रेजी भाषा में आ रहे बदलाव और इसके अतिरिक्त अंग्रेजी के साथ अन्य संस्कृतियों में किस प्रकार से मेलजोल हो रहा है उसको लेकर चर्चा की जा रही है। दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में देशभर के नामी अंग्रेजी विशेषज्ञ अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
जिला मुख्यालय के पीजी कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को अंग्रेजी भाषा पर आधारित चेंजिंग ट्रेंड्स इन डायस्पोरेक लिटरेचर के नाम से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस शुरू हुई। इस कॉन्फ्रेंस में जहां सभागार में प्रदेश भर के नामी अंग्रेजी के प्रवक्ता और पूर्व प्रोफेसर जुटे।
वही ऑनलाइन माध्यम से भी देश और विदेश से अंग्रेजी भाषा के नामी ज्ञाता जुड़े रहे है। कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा में वर्तमान समय में आ रहे बदलावों पर चर्चा की गई। वही अंग्रेजी भाषा के साथ स्थानीय संस्कृति के मेलजोल को लेकर भी व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। पीजी कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य सतदेव भारद्वाज ने कहा कि अंग्रेजी भाषा विभाग के सौजन्य से इस बड़ी कांफ्रेंस का आयोजन करने का पीजी कॉलेज का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अंग्रेजी भाषा के अन्य संस्कृतियों के साथ मेलजोल और उचित व्यवहार को व्यवहारिक बनाने में किस प्रकार मदद मिल सकती है और अंग्रेजी भाषा के वर्तमान परिदृश्य में आ रहे बदलावों से छात्र-छात्राओं को किस प्रकार अवगत कराया जा सकता है इन तमाम विषयों पर इस दो दिवसीय कांफ्रेंस में चर्चा और व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे।
सतदेव भारद्वाज (कार्यकारी प्राचार्य, पीजी कालेज)