एन ए आई ब्यूरो।
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन 11 दिसंबर से ही शुरू हो गए हैं। अंकिता और विक्की की शादी से पहले 12 दिसंबर को दोनों की इंगेजमेंट हुई। आज यह कपल मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में सात फेरे लेगा। बीती रात को कपल ने कॉकटेल पार्टी ऑर्गेनाइज की, जिसमें कंगना रणौत भी पहुंचीं थीं।
कंगना के अलावा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की संगीत सेरेमनी में सना मकबूल, अर्जुन बिजलानी, एकता कपूर, महेश शेट्टी, रोहिणी अय्यर, अमृता खानविलकर, सृष्टि रोडे और माही विज भी शामिल हुईं। सभी दोस्तों ने मिलकर जमकर पार्टी की।
एंगेजमेंट के मौके पर अंकिता ने ब्लू कलर का शानदार आउटफिट पहना था। वहीं विक्की, ब्लैक और सिल्वर कलर के सूट में नजर आए थे। अंकिता और विक्की की शादी 14 दिसंबर को यानी आज है। दोनों की शादी होटल ग्रैंड हयात में होगी। 14 तारीख को शादी के बाद ही शाम को रिसेप्शन पार्टी भी होगी।
अंकिता और विक्की ने एक-दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था। विक्की जाने माने बिजनेसमैन हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हुए देखा जाता रहा है। विक्की से पहले अंकिता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं।
विक्की जब अंकिता की जिन्दगी में आए तो वो अपने टूटे दिल को संभालने की कोशिश कर रही थीं। यानी अंकिता का तब सुशांत से ब्रेकअप हुआ था। विक्की जैन ने उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकाला और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। विक्की को लेकर अंकिता कहती हैं, वो खुद को बहुत किस्मतवाली मानती हैं कि उन्हें विक्की जैसा साथी मिला।